नोएडा में PG में कमरा दिलाने के नाम पर युवती से 2 हज़ार की ठगी

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। ठग ने पीजी में कमरा दिलाने का झांसा देकर युवती से दो हजार रुपये हड़पे लिए। उसने मामले की शिकायत सेक्टर-58 थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की सोसाइटी निवासी हेडिया अहसान ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले वह ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के लिए मकान देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें एक व्यक्ति द्वारा खुद को पीजी मालिक बताया गया था और कमरा देने की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने कहा कि कमरा देखने के लिए पहले दो हजार रुपये भेजने पड़ेंगे। यदि कमरा पसंद नहीं आया तो वह उनके रुपये वापस कर देगा। आरोपी ने अपना आधार कार्ड और अकाउंट नंबर भी साझा किया था। उस पर विश्वास होने के बाद उन्होंने दो हजार रुपये भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद उन्हें न तो कमरा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment