उत्तरकाशी जिले में डम्फर सवार युवक की मौत

Manish Bhatt
1 Min Read

देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत शिलाई बैंड के पास एक डम्फर  दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। बीती 9 जुलाई को देर रात्रि पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि शिलाई बैंड से आगे पालीगाड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच गए त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान बम बहादूर पुत्र कालूराम, उम्र 36 वर्ष निवासी जगूड़ी भवन, तहसील बडकोट के रूप में हुई।

 

Share This Article
Leave a Comment