युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, मुकदमा दर्ज

Amit
1 Min Read

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में युवक ने 14 वर्षीय किशोरी को उसकी मां के बीमार होने की जानकारी देकर अपने पास बुला लिया। बहलाकर साथ ले जाने लगा। पिता की मदद से पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री आठवीं की छात्रा है।

7 अगस्त को आजमपाड़ा निवासी आशु उनकी बेटी को उसकी मां के बीमार होने के बारे में बात कर उसे अपने पास बुला लिया। बहलाकर अपने साथ ले जाने लगा। स्कूटी पर बिठा कर ले गया। पिता ने पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में पकड़ लिया। रास्ते में आरोपी का भाई आरिफ भी कार लेकर खड़ा था। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment