प्रेमिका की फ्रेंड से युवक ने संबंध बनाने से किया इंकार, गुस्से में काट दिया प्राइवेट पार्ट

Rohit Kumar
3 Min Read

कानपुर: कानपुर देहात में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया. सहेली से अवैध संबंध न बनाने पर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहां ये घटना सामने आई. लड़की प्रेमी को उसकी सहेली से संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी.

पीड़ित युवक गंभीर हालत में अपने घर पहुंचा. पीड़ित युवक की पत्नी की ओर से पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई. कानपुर देहात पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. चौबेपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव की ये घटना है.

खबरों के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की सहेली संग सेक्स से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर प्रेमिका की सहेली ने प्रेमी का गुप्तांग दांत से काट लिया. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात शादीशुदा शख्स प्रेमिका से मुलाकात करने उसके घर पहुंचा था. प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी वहां बुला लिया.

सहेली ने प्रेमी से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला तो युवक ऐतराज करने लगा. इससे नाराज सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट लिया. खून से लथपथ युवक घर पहुंचा तो पत्नी ने पुलिस को बुलाकर पूरे कांड की जानकारी दी। पुलिस भी ये घटना सुनकर अवाक रह गई.उसने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से उसे कानपुर शहर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया.

रौतापुर कला गांव की घटना में पीड़ित युवक ने खुलासा किया कि उसका गांव की ही एक महिला से अफेयर था. वो लड़की शादी के कुछ वक्त बाद से अपने पति से अलग होकर रह रही थी. रविवार देर रात युवक प्रेमिका के घर चुपके से पहुंचा था. मगर वहां महिला की प्रेमिका भी आ धमकी. प्रेमिका की सहेली भी उसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगी. इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई.

गुस्से में आकर प्रेमिका ने उसका गुप्तांग काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हंगामा मच गया. गांव के लोग शोरशराबा सुनकर इकट्ठा हुए तो पीड़ित युवक भाग निकला. खून से लथपथ युवक घर पहुंचा तो पत्नी ये सब देखकर अवाक रह गई. उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर सूचना दी.

पुलिस ने युवक से घटना को लेकर शिकायती पत्र देने को कहा है, ताकि एफआईआर दर्ज की जा सके. हालांकि शर्म के मारे युवक ने ऐसी कोई शिकायत या मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया है.

Share This Article
Leave a Comment