युवक की सिर में गोली मारकर की हत्या, हमलावर मौके से फरार

Amit
1 Min Read

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में रविवार देर रात एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या किसने और क्यों की है पुलिस जांच कर रही है। मृतक के ताऊ शिवानंद गिरि ने बताया क थाना हाईवे क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल गोस्वामी (25) पुत्र सत्यानंद गिरि गोविंद नगर निवासी अखिल पटना के यहां पहले ड्राइवरी का कार्य करता था। रविवार की रात को अखिल के बेटे सक्षम ने फोन करके बुलाया।

अपनी बाइक से सक्षम के यहां पहुंचा यहां से सक्षम और राहुल कार से मसानी हाईवे लिंक रोड स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में चले गए। यहां उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सक्षम को मौके से गिरफ्तार कर लिया मृतक के पिता की तहरीर पर अखिल पटना और उसके पुत्र सक्षम के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment