ग्रेटर नोएडा के सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने युवक पर किया हमला, घायल

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में एक युवक को लावारिस कुत्तों ने दौड़ा दिया और उसपर हमला बोल दिया. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसायटी का है. यहां तीन कुत्तों ने यहां एक युवक पर हमला कर दिया. इस दौरान कुत्तों ने युवक को काट भी लिया, जिससे युवक घायल हो गया.

दरअसल, यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी का है, जहां पर एक युवक दूध लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उस युवक को सोसाइटी में घूम रहे तीन कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया. कुत्तों के हमले को देखते हुए युवक अपनी जान बचाकर भागने लगा और उसका पैर फिसल गया और गिर गया. उसे चोट भी लगी है.

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कुत्ते ने युवक को काट भी लिया. कुत्तों के द्वारा हमला करने का यह वीडियो सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया.
सोसायटी के लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और बताया कि देखिए सोसायटी में किस तरह से कुत्तों का आतंक है. लोगों ने बताया कि सोसायटी में कुत्तों द्वारा हमला करने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ये कुत्ते काफी लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं, लेकिन प्राधिकरण और सोसायटी प्रबंधन इस पर कोई भी ध्यान नहीं देता.

Share This Article
Leave a Comment