ग्रेनो वेस्ट की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में पहली बार पहुंचा येलो इलेक्ट्रिसिटी बिल।

Rohit Kumar
3 Min Read

ग्रेनो वेस्ट कि महागुन माइवुड्स सोसाइटी का जनवरी और फरवरी माह का बिजली बिल, महागुन बिल्डर द्वारा जमा ना किए जाने पर बिजली कंपनी एनपीसीएल ने सोसाइटी रेजिडेंट को यलो इलेक्ट्रिसिटी बिल भेजा है।

निवासियो का कहना है कि महागुन बिल्डर सभी सोसाइटी निवासियों से प्रीपेड मीटर के द्वारा एडवांस बिजली बिल का पैसा लेने के बाद भी सोसाइटी का 2 माह का बिजली बिल जमा नहीं कर पाया है।
2 माह के बिजली बिल का अमाउंट लगभग सवा करोड़ पहुंच चुका है और एनपीसीएल ने उसको तुरंत जमा करने के लिए भी यलो बिजली बिल सोसाइटी निवासियों को भेज दिया है।

निवासियों द्वारा लगातार बोलने पर भी महागुन द्वारा अभी तक बिजली बिल ना जमा किया गया और ना ही महागुन बिल्डर द्वारा कोई तिथि निर्धारित की गई है कि वह बिल कब जमा कर पाएगा?

निवासियों पर बिजली कनेक्शन काटे जाने का खतरा मंडरा रहा है। जहां 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के चलते बिजली कनेक्शन के काटे जाने से सभी सोसाइटी निवासी चिंतित हैं वहीं महागुन बिल्डर गहरी नींद सो रहा है।
प्रीपेड मीटर के थ्रू अगर हम एडवांस पैसा ना दे तो तुरंत बिजली काट दी जाती है। मगर फिर भी दो 2 महीने का बिल हमारे सर पर खड़ा हुआ है जिसको देखकर और सुनकर बहुत ही ज्यादा डर लगा हुआ है कि पता नहीं कब बिजली कंपनी आयेगी और हमारा कनेक्शन काट कर चली जाएगी?
यहां बच्चों की परीक्षा चल रही है और बिल्डर को इतना भी एहसास नहीं है कि बिल का समय से लिया हुआ एडवांस पैसा जमा करके बिजली के सभी बकाया भुगतान को खत्म करे ।

अकित खण्डेलवाल, निवासी
एडवांस पैसा जमा करने के बाद भी बिजली का बिल जमा करने की प्रार्थना की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई हुई।

अनिल वर्मा , निवासी सदस्य गौतम बुद्ध नगर विकास समिति एवं फाउंडर प्रयास टीम
ने बताया कि पानी का बिल भी हमारी सोसाइटी का सन 2016 और 17 से आज तक बकाया है लगभग 9000000 बकाया हमारी सोसाइटी पर चल रहा है इसका भी एडवांस पैसे सभी निवासी प्रीपेड मीटर के थ्रू बिल्डर को दे रहे हैं किंतु बिल्डर ने अभी तक पानी का बिल भी नहीं चुकाया।

Share This Article
Leave a Comment