दिनोंदिन बढ़ती बेतहाशा गर्मी और लू के थपेड़ों ने मैदानी इलाकों में लोगों को घर में कैद होने को मजबूर कर दिया है। धरती को बढ़ते ताप से बचाने हेतु लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने को जागरूक करने के लिए महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर स्थित आई टी आई परिसर में ग्लोबल वार्मिग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। संस्था की मुख्य संरक्षक और आई टी आई की संचालिका इंदू गोयल ने छात्रों से कहा कि धरती का ताप दिनोदिन बढ़ता जा रहा है ग्लेशियर पिघल रहे हैं मौसम चक्र में भी बदलाव आ रहा है । अपनी सुंदर धरती पर मंडरा रहे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किये जाने की आवश्यकता है पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का दायित्व है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी पूर्णतया देखभाल करनी चाहिए । इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने छात्रों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यशाला में संस्थापक डा राहुल वर्मा, कॉर्डिनेटर मनोज झा, नरेश सोलंकी और मोहनलाल आदि ने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे।
ग्लोबल वार्मिग को लेकर महिला उन्नति संस्था ने कार्यशाला का आयोजन किया
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा के बहलोलपुर में हिंडन नदी में डूबे दो युवक, नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा
- नोएडा के किसानों के घर आई खुशी… अगर आपके पास 100 गज जमीन है तो कितना मिलेगा अब मुआवजा
- कनावनी किसानों का ऐलान—अब मुआवजा नहीं, जमीन वापस चाहिए सुप्रीम कोर्ट की प्राधिकरण को दिया समय-सीमा भी खत्म
- दिल्ली में ₹83 करोड़ के मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 109 चेकबुक बरामद
- दिल्ली में फिर सनसनीखेज वारदात, मयूर विहार फेज-3 में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
- हाई कोर्ट ने डीटीसी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, 32 साल तक बकाया वेतन के मामले में लड़ता रहा मुकदमा
- 16 गोलियां बरसाने वाले शूटर अब भी फरार, पहचान होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली
- दिल्ली में भारी बारिश के बीच CM रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, जलभराव पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
