नहर पुलिया के समीप मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Amit
1 Min Read

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक नहर पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखने में प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

जानकारी अनुसार, अहरक पश्चिम पुर गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह नहर की तरफ टहलने के लिए गए। इस दौरान सातोंमहुआ-मंगारी मार्ग के किनारे नहर पुलिया के समीप करीब 60 वर्षीय महिला का शव देखकर लोग हैरान रह गए।मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष बड़ागांव अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment