मामूली कहासुनी पर महिला ने दुकानदार को जड़े थप्पड़, मौके पर मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मामूली विवाद के बाद स्टोर मालिक और एक महिला के बीच झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया महिला ने स्टोर मालिक को थप्पड़ जड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के रिवर बैंक इलाके की है जहां  जनरल स्टोर मालिक शफीक रजा की मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शबनम नाम की महिला ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बारिश कर दी.

महिला द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद 42 साल के शफीक रजा बेहोश होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट लग रहा है.

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद इस्लाम की मानें तो उनके भाई और महिला शबनम में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि महिला हाथापाई पर उतर आई.

मृतक के भाई ने कहा कि इन सबसे उनके भाई को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद से महिला और उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर रात को ही फरार हो गए.

वहीं सूचना मिलने पर वजीरगंज के रिवर बैंक चौकी इंचार्ज अशोक सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गए. वजीरगंज थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment