महिला से ननद के बेटे और उसके दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की महिला से ननद के बेटे और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुरालपक्ष के लोगों ने पीड़िता को पीटा। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वाराणसी की रहने वाली महिला का विवाह मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

ननद के बेटे और उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने 28 अक्तूबर को कमरे में अकेले पाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। ससुराल वालों से शिकायत की तो पीड़िता से ही मारपीट की गई। पीड़िता ने अपनी मां को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां मेरठ पहुंची और पुलिस से शिकायत की। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। थाना पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment