महिला और उसकी बेटी की धारदार हथियार से की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

यूपी। शिवपुर गांव में शनिवार की देर रात करीब 1.45 बजे अज्ञात बदमाशों ने पूनम निषाद (45) पत्नी स्व. रविन्द्र की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी छोटी पुत्री अनुष्का (13) के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया,

महिला की बड़ी बेटी खुशबू (20) ने रात में पुलिस को सूचना दी। खूशबू के मुताबिक उसे बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि धारदार हथियार से हमला किया गया है। बीआरडी में इलाज के दैरान मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है। फॉरेंसिंक के साथ पुलिस की टीम मौके पर है।

Share This Article
Leave a Comment