फतेहाबाद में 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दोनों आरोपी पड़ोसी निकले

Amit
2 Min Read

उतार प्रदेश। आगरा के फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से 80 दिन पहले लापता हुए 8 वर्षीय छात्र अभय प्रताप की हत्या के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी मृतक के घर के पास ही रहते थे।

पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के मनिया क्षेत्र से अभय का शव एक प्लास्टिक की बोरी में दबा हुआ बरामद किया। आरोपियों की पहचान कृष्णा उर्फ भजन लाल और राहुल के रूप में हुई है। कृष्णा का जन सेवा केंद्र अभय के घर के पास ही है, जबकि राहुल सामने रहता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 30 अप्रैल को दोनों ने अभय को बहला-फुसलाकर स्कूटी से ले जाया। रास्ते में जब बच्चा रोने लगा, तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को राजस्थान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। वारदात के बाद दोनों सामान्य व्यवहार करते रहे।

हत्या के बावजूद आरोपियों ने अभय के परिजनों को 80 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए चार पत्र भेजे। इन्हीं पत्रों की भाषा और शब्दों से पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिली।

पुलिस के अनुसार, मृतक के बाबा ने हाल ही में जमीन बेची थी, जिससे आरोपियों को लगा कि परिवार के पास पैसे हैं। उसी लालच में उन्होंने अपहरण की योजना बनाई और हत्या को अंजाम दे दिया।

Share This Article
Leave a Comment