दहेज में बुलेट नहीं मिली तो कर दी नवविवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

Amit
2 Min Read

दरभंगा। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बुलेट नहीं दिए जाने के कारण ससुरालवालों ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर फरार हो गए है। कुछ दिनों बाद हमलोगों को जानकारी मिली तो दंग रह गए। इसके बाद घनश्यामपुर थाना में आरोप पति सहित सास और ससुर को आरोपी बनाया है। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के मधेपुर गांव बांकी गांव निवासी नूनू झा की पुत्री तनु कुमारी बताई जाती जिसका शादी इसी वर्ष 18 फरवरी को दरभंगा ज़िले के घनश्यामपुर के जयदेवपट्टी निवासी बौआ झा के द्वितीय पुत्र राहुल झा के साथ धूमधाम से हुई थी।

मृत विवाहिता के पिता नुनु झा ने बताया कि शादी के कुछ दिनो बाद से ही ससुराल पक्ष के द्वारा लड़की को तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा था। तुन ने बताया था कि उसके ससुराल वाले एक बुलेट बाइक और ढाई लाख की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हमलोगों ने दामाद और उसके पिता के साथ बातचीत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। लेकिन, जब मामल नही सुलझ पाया तो अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए। लेकिन इस बीच राहुल झा नौ नवम्बर को घर आया और अनु की विदाई करवा कर अपने घर ले गया। यहां उसकी हत्या करके शव को जला दिया और सभी लोग घर बंद करके फरार हो गए हैं।

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मिले आवेदन के आधार पर सास सुधीरा देवी, गोतनी पल्लवी देवी, सोनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी पक्ष के लोग अपना घर बन्द करके फरार बताया जा रहा है। वही शव को एक ईंट भठे के पास जला देने की पुष्टि हुई है।

Share This Article
Leave a Comment