नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने एवं फर्जी वीजा तैयार कर ठगी करके पैसा वसूल करने वाला 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त तरसेम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह मूल निवासी ग्राम बलखेडा थाना नानकमाता जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड हाल निवासी फ्लैट नंबर 5 सृष्टि अपार्टमेण्ट गांगुली बागन दक्षिण कलकत्ता को कैलाश हॉस्पिटल के पास सेक्टर 71 नोएडा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक लेपटॉप,दो मोबाइल फोन और विदेशी करैंसी बरामद की है।उपरोक्त अभियुक्त थाना सैक्टर 63 नोएडा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 523/22 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत वांछित चल रहा।जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर सीधे साधे लोगो को बहकावे में लेकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम एवं फर्जी वीजा तैयार कर ठगी करके पैसा वसूल करने का कार्य करते थे। अभियुक्त के अन्य साथी पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं। अभियुक्त भेष बदलकर अलग अलग स्थानों पर अपराध कारित करता था कोलकाता पश्चिम बंगाल पंजाब उधम सिंह नगर दिल्ली नोएडा सभी स्थानों पर रहकर लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम से पासपोर्ट लेकर नकली वीजा बनवाने का काम था। अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे का मास्टरमाइंड है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विदेश में नौकरी दिलाने एवं फर्जी वीजा तैयार कर ठगी करके पैसा वसूल करने वाला 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
