धामी सरकार 2.0 के पहले सत्र में पारित हुआ 21,116 करोड़ का लेखानुदान, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में अगले चार महीनों के लिए राज्य के खर्चों के वास्ते 21,116.81 करोड़ रुपये का लेखानुदान और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किये जाने के बाद बुधवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में लेखानुदान पेश किया था।संसदीय और विधायी मामलों के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, ‘‘लेखानुदान और सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।’’

Share This Article
Leave a Comment