गाजियाबाद में NH-9 पर स्टंटबाजी, चलती गाड़ी से बाहर निकला युवक; वीडियो वायरल

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एनएच-9 पर एक युवक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। लालकुआं से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर एबीईएस कालेज के सामने स्कार्पियो सवार युवक चलते वाहन से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है।

युवक की इस हरकत से न केवल उसकी बल्कि हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी।इस दौरान आसपास से तेज रफ्तार में दूसरे वाहन भी गुजरते रहे। हाईवे पर इस तरह स्टंट करने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

यातायात नियमों की अनदेखी कर की गई इस तरह की हरकत का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment