गोवा में महिला मित्र संग रेव पार्टी कर रहे वाराणसी के डॉक्टर गिरफ्तार, ओवरडोज से वेंटिलेटर पर पहुंची दोस्त

Rohit Kumar
1 Min Read

वाराणसी। वाराणसी के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह और उनकी महिला मित्र को गोवा की पणजी पुलिस ने कोकीन लेने के आरोप में पकड़ा है। यह कार्रवाई बुधवार को हुई। पणजी की कलंगट पुलिस छानबीन कर रही है।

पणजी पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि उनके साथ जो महिला है। वह पारिवारिक दोस्त है। दोनों शनिवार को पणजी पहुंचे थे। वहां पंच सितारा होटल में रुके। वीकेंड पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने प्रतिबंधित गोलियों का सेवन किया। जिससे महिला की तबीयत खराब हुई और उसे अस्पताल भी ले जाना पड़ा। डॉक्टर और उनकी दोस्त ने ड्रग्स किन परिस्थितियों में लिया और कहां से लिया, इसकी छानबीन की जा रही है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह वाराणसी में पूर्व मंत्री के बेटे हैं। अर्दली बाजार में इनका हॉस्पिटल है।

Share This Article
Leave a Comment