Monsoon में आने वाली आपदाओं को लेकर उत्‍तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, छह माह तक कर्मचारी नहीं कर पाएंगे हड़ताल

Rohit Kumar
1 Min Read

प्रदेश में अगले छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा व आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment