कानपुर का डर्टी टीचर! ट्यूशन पढ़ने वाली छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, इसके बाद…

Rohit Kumar
2 Min Read

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर में टीचर और छात्र के रिश्ते को संसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी मौलाना ने नाबालिक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. जानकारी के मुताबिक 9 वर्षीय छात्रा के साथ उसके शिक्षक द्वारा ही छेड़छाड़ की गई है. पुलिस ने छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें मामला कानपुर महानगर के चमनगंज थाना क्षेत्र का है. जहां मौलाना आमिर क्षेत्र में दो नाबालिक छात्राओं को ट्यूशन देने जाता था. वहीं बच्चों को पढ़ना के बहाने वह उनसे अश्लील हरकतें करता था और अपने मोबाइल फोन पर उनको अश्लील वीडियो दिखाता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था. बच्चियों ने डर की वजह से अभी तक अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया था. वहीं अब जब बच्ची ने अपने पिता को इन हरकतों के बारे में बताया था. इसके बाद छात्र के परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ चमनगंज थाना क्षेत्र में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया है.

कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि टीचर नाबालिक बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाता था. इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment