अर्थला में सैलून के बाहर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद- साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में मंगलवार को एक सैलून के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले में एक युवक को चिन्हित कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment