दिल्ली: जनसुनवाई हमले के बाद CM रेखा गुप्ता के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हंगामा

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली:  जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। वे अशोक बाजार, गांधी नगर में थोक रेडीमेड गारमेंट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वस्त्रिका 2025 कार्यक्रम में पहुंचीं।

इस दौरान एक शख्स कार्यक्रम स्थल के पास नारेबाजी करने लगा, जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाहर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि संदेह के आधार पर एक अन्य शख्स को भी पकड़ा गया है।

हालांकि इस हंगामे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा। मौके पर सांसद हर्ष मल्होत्रा, विधायक अरविंद सिंह लवली, पार्षद और गांधी नगर मार्केट के व्यापारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment