नर्सिंग डे के अवसर पर महिला उन्नति संस्था ने महिला नर्सो को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा

Rohit Kumar
2 Min Read

आज अंतराष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर महिला उन्नति संस्था द्वारा ग्रेटर वेस्ट अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख पर मरीजों की सेवा में कार्यरत महिला नर्सो को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। नर्सो को सम्मानित करते हुए संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज के उपचार में दिन रात पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा करने वाली नर्स बहनों के कारण ही एक मरीज पूरी तरह ठीक हो पाता है वह मरीज को आत्मिक शारिरिक और मानसिक रूप से मजबूत कर बीमारी से लड़ने हेतु तैयार करती है। कोरोना काल में जब अपने भी मरीज से दूर भाग रहे थे तब ये ही नर्स बहनें अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थी और इस दौरान कितनी ही नर्स बहनों की कोरोना की चपेट में आने के कारण दर्दनाक मृत्यु हुई थी बावजूद उसके उन्होनें मरीजों की सेवा करना नहीं छोड़ा इसीलिए नर्से वास्तव में उचित सम्मान की हकदार है । वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि नर्सिंग का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है मरीज के स्वस्थ होने में नर्सो की एक विशेष भूमिका होती है। इस तरह के सम्मान से हौंसला बढ़ता है साथ ही और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने को प्रेरित करता है।
इस दौरान सुमन, रेणुका, सीमा, दीपमाला, सुषमा,आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment