न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
    • नई दिल्ली
    • जेवर
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • आस्था
    • राशिफल
    • आध्यात्म
    • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • Videos
  • About us
Search
© 2025 NewsIndia9. All Rights Reserved.
Reading: पीएम किसान की 13वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, इस दिन तक जारी हो सकता है पैसा
Share
Font ResizerAa
न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • राजनीती
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
Search
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » पीएम किसान की 13वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, इस दिन तक जारी हो सकता है पैसा
व्यापार

पीएम किसान की 13वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, इस दिन तक जारी हो सकता है पैसा

Rohit Kumar
Last updated: December 8, 2022 3:49 am
Rohit Kumar
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. ये पैसा दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है. अभी तक किसानों को 12 किस्तें मिल चुकी हैं और जल्द 13वीं किस्त भी बैंक में ट्रांसफर होने वाली है. इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को 8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 16 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई थी.

इस बीच किसानों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली. इस बार भी कहीं आपका नाम पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) से बाहर ना हो जाए. इससे बचने के लिए फटाफट ई-केवाईसी, राशन कार्ड अपडेट और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवाने की सलाह दी जा रही है.

इस दिन मिलेगी 13वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान की 13वीं किस्त दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच में ट्रांसफर की जानी है. हर साल चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. इस योजना के तहत 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को ट्रांसफर हुई थी यानी अब 13वीं किस्त का पैसा 17 फरवरी तक ट्रांसफर हो सकता है.

कुछ कयास ऐसे भी है कि नए साल से पहले 15 से 20 दिसंबर के बीच किसानों को खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन अभी 13वीं किस्त को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हां, कुछ गाइडलाइंस जरूर जारी की गई हैं, जिनके बारे में हर किसान को जान लेना चाहिए.

राशन कार्ड नंबर से ही मिलेगी 13वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत 11वीं किस्त के बाद से ही कई धोखाधड़ी और किस्त की चोरी के मामले सामने आ रहे हैं. कई मृत किसान, अपात्र किसान, सरकारी कर्मचारी, भाई-भाई, पति-पत्नि और संपन्न परिवारों के लोग भी पीएम किसान योजना के 2,000 उठा रहे थे, जिसके बाद सरकार ने ई-केवाईसी, लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन और अब राशन कार्ड नंबर सब्मिट करना अनिवार्य कर दिया है, हालांकि किसान को अपना राशन कार्ड नहीं जमा करवाना, बल्कि इसकी हार्ड या सॉफ्ट कॉपी से नया रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

इस बीच जो किसान पहले से ही पीएम किसान के 2,000 रुपये का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए राशन कार्ड अपडेट करने की प्रोसेस अलग होगी, जिसके बारे में सरकार ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है, इसलिए जो भी नए किसान इस स्कीम से जुड़ रहे हैं, उन्हें ही अपना राशन कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी.

यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों को ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है.

  • पीएम किसान योजना में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने इलाके के पटवारी (लेखपाल) या स्कीम के लिए चयनित नोडल ऑफिसर के पास जाना होगा.
  • चाहें तो अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क करके पीएम किसान का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.
  • इस आवेदन फॉर्म में सभी मांगी गई जानकारियां सही तरह से भरकर अपने डोक्यूमेंट्स की कॉपी अटेच कर दें. राशन कार्ड नंबर लिखना ना भूलें. उसके बिना 13वीं किस्त नहीं मिलेगी.
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नए किसान अपने डोक्यूमेंट्स के साथ सीएससी सेंटर या ई-मित्र केंद्र पर जाकर संपर्क कर सकते हैं.

खुद पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, खेत के कागत की सॉफ्ट कॉपी के साथ pmkisan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
गैस सिलेंडर की कीमतों में आयी भारी गिरावट,135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी
Adani Group जेपी सीमेंट के अधिग्रहण प्रस्ताव पर नहीं कर रहा विचार, नियामकीय फाइलिंग में सामने आई ये बात
Adani Group समय से पहले चुकाएगा 130 मिलियन डालर का लोन, निवेशकों का भरोसा कायम रखने की कोशिश
6.39 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दाखिल किया ITR, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड
IndiGo Airline यात्रियों से क्‍यों वसूल रहा क्‍यूट चार्ज, जानिए क्‍या है इसका मतलब
TAGGED:Agriculture NewsDirect transfer to farmers bank accountPM KisanPM Kisan 13th installmentPM Kisan Samman Nidhi Scheme

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article तनाव दूर करने के साथ ही हाथों की एक्सरसाइज के लिए भी बेहद फायदेमंद है स्ट्रेस बॉल
Next Article संजय लीला भंसाली ने अपनी म्यूजिक एल्बम सुकून लता मंगेशकर को की समर्पित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
August 17, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
अपराध ग्रेटर नोएडा जेवर दिल्ली/एनसीआर
August 17, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
August 17, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
अपराध ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
August 17, 2026

Recent Post

  • यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
  • नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
  • ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
  • रिटायर्ड कर्नल की पत्नी को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी
  • ग्रेटर नोएडा में 106 किसान हिरासत में, 20 से अधिक महिलाएं भी शामिल; मांगों पर डटे
  • यीडा की बैठक में बड़ा एलान: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, किसानों का बढ़ा मुआवजा
  • ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा

Newsindia9

Established in 2017, News India 9 is a name to reckon with regarding social matters and crime news. The platform under the leadership of famous journalist Rohit Kumar is committed to investigative journalism. Its dedication to revealing the truth is the reason behind its history of covering social justice issues. Read More

Quick Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About us
  • Contact Us
  • Team “Koi Sataye Hame Bataye”

RSS न्यूज़ इंडिया 9

  • ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
  • गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के विवाद में वारदात; आरोपी गिरफ्तार

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[wpforms id=”84599″ title=”false”]

© 2017 NewsIndia9. All Rights Reserved. Designed by ND Solutions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?