चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Amit
1 Min Read

केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

यूपी। एक कलयुगी चाचा ने रिश्तों को शर्मशार किया। चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरट पुलिस ने बालिका को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार पढ़ने गई थी। जहां पहुंचा आरोपी चाचा 21 वर्षीय गोकुल ने उसे घर ले जाने के बहने अपने साथ विद्यालय के पीछे स्थित गोमती प्रसाद की बाग में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम को लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment