
देहरादून: आरटीआई दिवस के अवसर पर आरटीआई क्लब उत्तराखंड द्वारा आगामी 12 अक्टूबर 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1, इन्दर रोड स्थित तस्मिया अकादमी के सभागार में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्रतियोगिता में राज्य के 6 प्रमुख विश्वविद्यालयों/कॉलेजों (UPES, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, आईएमएस विश्वविद्यालय, जिज्ञासा विश्वविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज एवं लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ) से चयनित 18 छात्र-छात्राएं समसामयिक विषय पर अपने विचार (पक्ष एवं विपक्ष में) प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सूचना के अधिकार और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा के बीच संतुलन पर गहन विचार-विमर्श करना तथा युवा पीढ़ी को आरटीआई के प्रति जागरूक करना है।
संरक्षक:
डॉ. एस. फारूक (हिमालयन ड्रग कंपनी, देहरादून, उत्तराखंड)
आयोजक एवं प्रेषक:
डॉ. बी. पी. मैठाणी, अध्यक्ष, आरटीआई क्लब उत्तराखंड
सुश्री रीता सूरी, उपाध्यक्ष, ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी, आरटीआई क्लब उत्तराखंड (बहन: आरटीआई एक्टिविस्ट अधिवक्ता शहीद राजेश सूरी)
आरटीआई क्लब के अध्यक्ष डॉ. बी. पी. मैठाणी एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।
