नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने अल्ट्राटेक कट सेक्टर 63 नोएडा से दो अभियुक्त चिन्कू शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मकान नंबर 299 सेक्टर 63 ए बहलोलपर थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर,विजय केश पुत्र कैलाश निवासी आश्रम वाली गली नंबर 1 छिजारसी थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो किलो 900 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
