एनसीआर क्षेत्र में लूट/चोरी की घटना करने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस 1 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में लूट/चोरी की घटना करने वाले पांच अभियुक्तों दिलशाद पुत्र आशिफ अली निवासी ग्राम मुसाफिर खाना सुल्तानपुर हाल निवासी महिला पार्क के पास हरोला सेक्टर 5 नोयडा थाना फेज 1 जनपद गौतमबुद्धनगर, सहजाद उर्फ चुददा पुत्र मुन्ना निवासी दरभंगा बिहार हाल निवासी जनरेटर मार्किट सेक्टर 5 हरोला नोएडा थाना फेज 1 जनपद गौतमबुद्धनगर, राजू पुत्र दीनानाथ निवासी जहानाबाद थाना कोतवाली बदांयू हाल पता हरौला सेक्टर 5 थाना फेज 1 नोएडा, विनय पुत्र टेकन सिंह निवासी राजपुर थाना बरवडा जिला वेगुसराय बिहार हाल पता शशि अवाना का मकान हरोला सेक्टर 5 नोएडा, सलमान पुत्र अकबर निवासी जिला भागलपुर बिहार बताया हाल पता प्रताप का मकान हरोला सेक्टर 5 थाना फेज 1 नोएडा को सैक्टर 4 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 11 मोबाईल फोन,एक लैपटॉप,दो चाकू, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।बरामदगी के आधार अभियुक्तगण दिलशाद व सहजाद उपरोक्त के विरूद्ध धारा 411, 414 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है। तथा अभियुक्तगण राजू , विनय व सलमान उपरोक्त विरूद्ध धारा 411, 414 भादवि की वृद्धि की गयी।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। जो मौका पाकर लोगों के मोबाईल चोरी कर लेते है। पाँचो अभियुक्त में से कभी दो या कभी तीन मिलकर मोटरसाइकिल/स्कूटी पर सवार होकर राह चलते लोगों का मोबाईल झपट्टा मारकर छीन लेते है और कभी मौका पाकर मोबाईल चोरी कर लेते है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment