तिमारपुर में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली, 26 सितंबर — राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भीड़ ने पुलिसकर्मी को घेर रखा है और कुछ लोग उस पर हाथापाई कर रहे हैं।

घटना 24 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2:40 बजे की है, जब ट्रैफिक सर्कल तिमारपुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवक वहां से गुजरे और बिना किसी कारण के पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने लगे।

पुलिस के अनुसार, जब एसआई सूरज पाल सिंह ने उनके अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो दोनों युवक उग्र हो गए। देखते ही देखते मौके पर कुछ और लोग आ पहुंचे और उन्होंने मिलकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एक राहगीर ने तुरंत पीसीआर को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस सहायता मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। हमले में शामिल दो आरोपियोंको गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके साथ मौजूद कुछ अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस  कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment