जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी को लिया पुलिस अभिरक्षा में

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों विवेक पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम छिजारसी थाना सेक्टर-63 नोएडा, वंश पुत्र मोहन लाल निवासी बागू कॉलोनी थाना क्रोसिंग जिला गाजियाबाद को घटनास्थल तिकोना पार्क थाना सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो चाकू और एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बरामद किया है।वादी मुकदमा द्वारा 2 मार्च 2023 को थाना सेक्टर-63 पर, अभियुक्तों द्वारा तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 101/2023 धारा 506 भादवि के तहत पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment