सोसाइटी में बिना चिमनी के डीजल जनरेटर चलने से घरों में घुस रहा जहरीला धुआं

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी में बिना चिमनी के डीजल जनरेटर चलने से धुआं लोगों के घरों में घुस रहा है। जनरेटर के सामने इको विलेज-2 का सी 12 टावर है जिसो घरों में धुएं का गुबार घुसा रहा है। इससे लोगों का दम फुल रहा। इसको लेकर लोगों ने प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की है।

सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी निवासियों ने बताया कि पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी में तीन डीजल जनरेटर लगे हैं, जिसमें चिमनी नहीं है। इन जनरेटर के धुएं का पाइप इको विलेज-2 सोसाइटी के सी-12 टावर की तरफ है। जनरेटर चलने पर इनका धुआं लोगों के घरों में पहुंचता है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। प्रभावित टावर में 250 से अधिक परिवार रहते हैं। स्थानीय निवासी पंकज सिंह ने बताया कि पंचशील ग्रीन्स-1 सोसाइटी में बिना चिमनी के डीजल जनरेटर रखे हैं। इनके चलाने पर इको विलेज-2 के सी 12 टावर के फ्लैट में धुआं भर जाता है। इसकी वजह से लोगों को बीमारियां हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की गई। इसके बाद भी अधिकारी निवासियों की समस्या को समझने के लिए तैयार नहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment