आज का एक अनुभव और लोगो से अपील

Rohit Kumar
2 Min Read

आज जब मै अपने सेक्टर पी 3 के सामुदायिक भवन में बने रैन बसेरे पर निरीक्षण करने पहुंचा तो वहा कल रात आए एक शरणार्थी जिसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा था उसको लेने भाई सुनील नागर आए और कहने लगे कि इसको बीटा वाले रैन बसेरे में लेकर जा रहे है अपने घर के पास, मैने इसका कारण और पूरी बात पूछी तो भाई सुनील नागर ने बताया कि कल ये अज्ञात व्यक्ति जिसके दिमाग में कुछ कमी भी है जिसको उन्होंने ऐछर चौराहे के डिवाइडर से सोते हुए रेस्क्यू किया और फिर पी 3 में स्थित रैन बसेरे में लाकर सुलवा दिया और घर से लाकर खाना भी खिलाया और फिर पुलिस को भी सूचित किया और ट्वीट पर अपील भी को परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वो उस अज्ञात व्यक्ति आज पी 3 से बीटा वाले स्थित रैन बसेरा में ले गए ताकि जब तक उसके बारे में जब तक कोई जानकारी नहीं मिलती है तब तक अपने घर से उसको खाना खिला पाए और उसका ध्यान रख सके ।
भाई के इस जज्बे को दिल से सलाम🙏 ,
और सभी से अपील है कि इस तरह के जरूरतमंद लोगों को मदद करते रहे और संलग्न चित्र में इस व्यक्ति के बारे में कोई सूचना या जानकारी मिलती है तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment