फरीदाबाद में मीट दुकानदार से फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

दुकान पर आकर दी जान से मारने की धमकी, दो बार वसूले ₹10,000

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में मीट दुकानदार से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमित (फतेहपुर चंदीला), मोहम्मद अक्षय और मोहम्मद सलमान (डबुआ कॉलोनी) के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि 30 मई को उन्हें एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी गई। आरोपी पहले ₹10,000 लेकर गए और फिर 4 जून को दोबारा धमकी देकर दूसरी बार भी पैसे ले गए।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एक जान-पहचान वाले विक्की के कहने पर यह सब किया था।

Share This Article
Leave a Comment