महरौली में बरसाती पानी में बहे युवक का देर रात तक सुराग नहीं

Amit
1 Min Read

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के बीच एक युवक खुले एमसीडी नाले में बह गया। घटना दरगाह हजरत ख्वाजा कुतुबद्दीन बख्तियार काकी के सामने हुई।

पीड़ित की पहचान महेंद्र उर्फ कालू (33), निवासी अलीगढ़ (यूपी) के रूप में हुई है। बताया गया कि दुकानदार सैयद नसरूदीन ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह सफल नहीं हो सका। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस, दमकल व एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और लाडो सराय तक नाले में तलाश की। नाले में आगे लोहे का जाल लगा हुआ है, लेकिन देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका था।

राजधानी में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से महरौली, बदरपुर फ्लाईओवर और एमबी रोड समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।

Share This Article
Leave a Comment