चालक से कार सवार युवकों ने की लूट की कोशिश, हाथ में गोली मारकर हुए फरार

Amit
2 Min Read

जालंधर। मकसूदां मंडी से गाड़ी में सामान भरकर जा रहे चालक से कार सवार युवकों ने लूट की कोशिश की। लुटेरे वारदात में नाकाम हुए तो जाते समय गाड़ी चालक को हाथ में गोली मार गए। घटना में घायल गाड़ी चालक ऊधम सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात जालंधर की मकसूदा मंडी में बीती रात करीब 10:30 हुई। ऊधम सिंह निवासी कालिया कालोनी गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात को वह मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जा रहा था। तभी इंडिका कार में चार युवक आए जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। वहीं लुटेरों के साथ पहले ही दो युवक जो पैदल आए थे मंडी में खड़े थे। सभी ने ऊधम सिंह को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया।

गाड़ी चालक ने लुटेरों की पिस्तौल छीननी चाही तो उन्होंने गोली चला दी जो ऊधम के हाथ में लगी। लुटेरे गोली चलाकर फरार हो गए। वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली उसके हाथ में फंसी हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायल ऊधम सिंह के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Leave a Comment