महिला ने अपनी दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, फिर कूद की भी काटी ली गर्दन

Amit
2 Min Read

अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द की रहने वाली सोनिया ने अपनी बेटी अनुष्का (9) और किट्टो (5) की कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में सोनिया ने चाकू से अपनी भी गर्दन काट ली। सोनिया को घर के आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर उसकी बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। उधर, अनुष्का और किट्टो को मृत अवस्था में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्तल पर साक्ष्य जुटाए। सोनिया ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजन और ग्रामीण भी अंजान बने हुए हैं। आत्मघाती कदम उठाने वाली सोनिया गांव में रहने वाले कौपीन की पत्नी है। दोनों की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। सोनिया का मायका मेरठ के मुजफ्फरनगर के खतौली का है। सोनिया की बड़ी बहन पूनम भी कौपीन के बड़े भाई रामभूल को ब्याही है। पुलिस के मुताबिक तीन भाइयों में मझले कौपीन नोएडा में नौकरी करता है। शनिवार को वह घर आया था, इसके बाद सोमवार की सुबह नोएडा के लिए चला गया। लेकिन, दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी सोनिया ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।

सोनिया ने अपनी दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, सीओ पंकज त्यागी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Share This Article
Leave a Comment