इंदिरापुरम स्थित शक्ति खण्ड चार में महिला उन्नति संस्था के उत्तर प्रदेश कार्यालय का उदघाटन हुआ

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शक्ति खण्ड चार में महिला उन्नति संस्था (भारत) के उत्तर प्रदेश कार्यालय का उदघाटन राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने किया। उदघाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिलाएं अबला और बेचारी नहीं है इस रूढ़िवादी सोच को अब बदलना होगा। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर सफलता की नई कहानियां गढ़ रही है। उन्हें जरूरत है तो बस अवसर प्रदान करने की । सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है उन्होंने सरकार के “मिशन शक्ति” अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोगी की भूमिका निभाने हेतु आह्वान किया। वहीं महिला उन्नति संस्था की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन के लिए संगठन प्रयासरत है । गांव-शहर-कस्बों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में चेतना लाये जाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस प्रशासन और कानूनविदों के साथ मिलकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक जितेंद्र बच्चन ने की।इस अवसर पर जनपद के दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता लेकर महिला उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थापक डा राहुल वर्मा, मनोज झा, रणवीर चौधरी, देवेंद्र चंदीला, विजय तंवर, डा ओमवीर बघेल, एडवोकेट वंदना सिंह, पूजा भगिया, विनीता पॉल, रविन्द्र होलकर, रेणु त्यागी, रीना शर्मा, श्वेता त्यागी, ललिता, भरत सिंह, संजीव अग्रवाल, विकास सक्सेना और अनिल भाटी,महिला थानाध्यक्ष किरण राज आदि लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment