हथकड़ी लगाए मुजरिम की ठेके से शराब खरीदती तस्वीर वायरल, पीछे खड़े पुलिसकर्मी को देख उठे सवाल

Rohit Kumar
3 Min Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक मुजरिम के हाथ में हथकड़ी लगी है और वह अग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीद रहा है. वहीं मुजरिम के हाथों में लगी हथकड़ी की रस्सी का दूसरा छोर पकड़े पुलिस वाला भी वहीं खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. यूपी के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाली इस तस्वीर को देखने के बाद हमीरपुर एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है.

दारूमुजरिम और कैमरा

मिली जानकारी के अनुसार मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाने का है. जहां थाने से दो पुलिसकर्मी सीआरपीसी 151 के मामले के मुजरिम को अदालत में पेशी के लिए ले जा रहे थे. शहर में पहुंचते ही मुजरिम अंग्रेजी शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदने लगा. वहीं उसे लेकर आए पुलिसकर्मियों में से एक मुजरिम के साथ ही खड़ा हुआ था और ऐसा लग रहा था जैसे इसमें उसकी भी रजामंदी हो. मुजरिम और पुलिस को ऐसा करते देख किसी ने इस नजारे की तस्वीर खींच ली और उसे वायरल कर दिया. इसके बाद तो पुलिस विभाग की सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब फजीहत कर डाली और एसपी तक जब बात पहुंची तो उन्होंन जांच के आदेश दे दिए.

लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ होगा कार्रवाई

हथकड़ी लगे मुजरिम की वायरल तस्वीर के मामले में जांच के आदेश जारी करने के बाद एसपी का कहना है कि जांच में जिस व्यक्ति की लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर जनपद हमीरपुर का एक फोटो वायरल हो रहा है. जिसमें मुजरिम को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहा एक पीआरडी जवान उसे शराब दिलवाता हुआ दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उस पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं जांच के बाद इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment