चार दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या, भाजपा नेता का बेटा निकला मुख्य आरोपित

Rohit Kumar
1 Min Read

ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई पौड़ी गढ़वाल की नंदालस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव की अंकिता भंडारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और एसडीएम यमकेश्वर लक्ष्मण झूला थाना पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।

Share This Article
Leave a Comment