सुलतानपुर में घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय हुई मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

सुल्तानपुर में रविवार रात प्रेम प्रसंग में एक युवक को बदमाशों ने गोली मारा और मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। पुलिस ने उसे CHC पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।

घटना कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बे की है। बनके गांव निवासी गौरव सिंह पुत्र चुन्नू सिंह रात करीब 10 बजे के आसपास घर लौट रहा कि कस्बा स्थित पटेल चौराहे के पास सरकारी ट्यूबेल के पास पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए।

खून में लथपथ गौरव वहीं पड़ा था कि स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे CHC कादीपुर पहुंचाया। यहां से प्रथम उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पिता लखनऊ में हैं सफाई कर्मी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि गौरव की हालत अत्यंत नाजुक है। उसके सिर में गोली लगी है। ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गौरव के पिता लखनऊ में सफाई कर्मचारी हैं।

गौरव ब्याज पर पैसे बांटता था। उसका क्षेत्र में ही एक प्रेम प्रसंग का मामला था, कयास लगाया जा रहा है उसी को लेकर घटना अंजाम पाई है। पुलिस के अनुसार गौरव के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment