तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हुए सेना के हैलीकॉप्टर हादसे में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित 11 अन्य जवानों के दुखद असामयिक निधन से पूरा देश गमगीन है। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने हैलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए देश के शूरवीर जवानों की याद में ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी। संस्था सदस्यों ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके जज्बे और साहस को याद किया। संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि यह समय प्रत्येक भारतीय के लिए असहनीय एवं पीड़ादायक है जब हमने एक दर्दनाक दुर्घटना में देश के प्रथम सीडीएस उनकी पत्नी सहित 11 अन्य जवानों को खो दिया। महिला उन्नति संस्था सभी शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सचिन्द्र मिश्रा ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि घटना इतनी पीड़ादायक है कि हर कोई सदमें में है और इस सत्य पर सहसा विश्वास नहीं कर पा रहा। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने हैलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
- रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
- दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
- नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
- दिल्ली में लाखों की चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की वारदात
- उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान
- पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि
- गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल, विरोध करने पर बाइक सवार पर बस चालक ने किया हमला

