जी 20 दौड़ के सर्टिफिकेट पाकर सामाजिक संस्था नेफोमा सदस्यों के चेहरे खिले ।

Rohit Kumar
2 Min Read

प्रेस विज्ञप्ति :  ग्रेटर नोएडा वेस्ट जी 20 दौड़ के सर्टिफिकेट पाकर सामाजिक संस्था नेफोमा के सदस्यों के चेहरे खिले, नेफोमा सदस्यों ने पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पिछले महीने 21 जनवरी को जी 20 समिट के प्रचार प्रसार हेतु सरकार द्वारा जी 20 का आयोजन नोएड़ा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा गौर सिटी स्टेडियम से गौर सिटी मॉल तक किया गया था जिसमे पुलिस के आला अधिकारी डीसीपी राम बदन सिह, एडीसीपी विशाल पांडेय, एसीपी अरविंद सिंह, एसएचओ अनिल राजपूत ने हिस्सा लिया था, इसके साथ ही नेफोमा के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, जी 20 के सर्टिफिकेट डीसीपी राम बदन सिंह और एसीपी अरविंद सिंह द्वारा नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को दिए गए ।
आज नेफोमा ऑफिस पर नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान द्वारा सभी सदस्यों को बुलाकर जी 20 के सर्टिफिकेट वितरण किए गए जी 20 दौड़ सहभागिता के सर्टिफिकेट पाकर नेफोमा के सदस्य काफी खुश और उत्साहित हुए

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि यह सर्टिफिकेट हमारा हौसला और मनोबल बढ़ाते हैं और पुलिस और जनता के बीच रिश्ता, समन्वय स्थापित और गहरा करते हैं ।

नितिन राणा, दीपक शर्मा, विकास पांडेय, बिलाल खान, सुष्मिता, शुभेंदु, आशीष बंसल, गीता सिंह, देवेंद्र चौधरी, अविनाश सिंह, अनूप कुमार, संतोष वर्मा, उमेश सिंह, अन्नू खान आदि को सर्टिफिकेट दिए गए ।

भवदीय
अन्नू खान
अध्यक्ष नेफोमा

Share This Article
Leave a Comment