प्रतिनिधि मंडल मुख्य कार्यपालिका अधिकारी महोदय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिलकर सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया

Rohit Kumar
2 Min Read

कल दिनांक 4/9/2023 दिन सोमवार को सेक्टर डेल्टा टू आर.डब्लू.ए.के उपाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी.के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मुख्य कार्यपालिका अधिकारी महोदय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिलकर सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया महोदय ने अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी मेधा रूपम को मंगलवार दिनांक 5 सितंबर को आर.डब्लू.ए.के साथ सेक्टर का दौरा करने के लिए निर्देशित किया नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मेधा रूपम जी के द्वारा समस्त विभागों के मैनेजर और ठेकेदारों के साथ सेक्टर का दौरा किया आर.डब्लू.ए.डेल्टा-2 अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान के द्वारा पूरी टीम को सेक्टर की समस्याओं के संबंध में एक-एक बिंदु से अवगत कराया अजब सिंह प्रधान ने सामुदायिक केंद्र की हालत से अवगत कराया उसे पर मैडम जी ने तुरंत कार्य करने के आदेश दिये उसके बाद सभी पार्कों में ओपन जिम और झूले लगवाने के संबंध में कहा गया उस पर भी हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट को आदेशित किया कि इसका सर्वे कर एस्टीमेट बनाया जाए और एक जिम एल ब्लॉक पार्क में एक के ब्लॉक पार्क में और एक जी ब्लॉक पार्क में लगाई जाएगी एल ब्लॉक के पार्क में लाइट कम होने के कारण अंधेरा रहता है उसमें लाइटिंग की व्यवस्था और योगा क्लास के लिए एक व्यवस्थित स्थान की व्यवस्था के लिए भी बताया उसे कार्य को भी करने का आदेश दिए गए बरसात में आई ब्लॉक के पार्क में पानी भर जाता है उस पूरे पार्क का जीर्णोद्धार करने के लिए कहां गया इस पार्क में मिट्टी का भराव करते हुए पूरा कार्य दोबारा से किया जाएगा और अपरमुख कार्यपालिका अधिकारी रूपम जी ने सभी विभागों को आदेश दिए की सभी कार्यों पर15 दिन के अंदर कुछ परिणाम नजर आना चाहिए 15 दिन बाद में दोबारा सेक्टर का सर्वे करूंगी उसके लिए मेधा रूपम जी का सेक्टर वासियों ने धन्यवाद किया इस मौके पर अजब सिंह प्रधान ,भोपाल भाटी एडवोकेट,मनीष भाटी बी.डी.सी.,प्रमोद मिश्रा,नीरा डागुर,सुरेंद्र नेगी,डाक्टर विनोद अग्रवाल,सुनील गुप्ता,आदि पदाधिकारी गण और बड़ी संख्या में सेक्टर वासी उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment