अलीगढ़ से चेन लूटकर भागा बदमाश नोएडा में पकड़ा, सोसाइटी गार्डों ने दबोचा

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में अलीगढ़ से चेन स्‍नेचिंग कर भागे एक चोर को पुलिस ने सोसाइटी के गार्डों की मदद से पकड़ लिया। चोर की लोकेशन पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी मिली थी। आरोपी डिलिवरी बॉय का काम करता है। वह यहां डिलिवरी देने आया था। पुलिस भी उसको पकड़ने पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही उसने दौड़ लगा दी। हालांकि, सोसाइटी के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।

ये पूरा मामला सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन गार्डों की तत्परता से आरोपी दोबारा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफचोर के भागने और सुरक्षाकर्मियों के उसे पकड़ने का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यूजर्स सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि चेन स्‍नेचिंग पर लगाम लगाने के लिए आम जनता को आगे आना होगा।

चोर को पकड़ने में सुरक्षाकर्मी के छूट गए पसीने

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजी से भागता हुआ चोर सोसाइटी में घुस जाता है। उसे पकड़ने के लिए एक सुरक्षाकर्मी दौड़ लगा देता है। आगे जाकर कई सुरक्षाकर्मी मिलकर चेन स्‍नेचर को पकड़ लेते हैं और उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं।

डिलिवरी बॉय का काम करता है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी चेन स्‍नेचर डिलिवरी बॉय का काम करता है। वह किसी ग्राहक की डिलिवरी लेकर रॉयल पूर्वांचल सोसायटी आया था। अलीगढ़ पुलिस को उसकी लोकेशन पता चली तो वह भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही उसने तेज दौड़ लगा दी। गार्डों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अलीगढ़ पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई।

Share This Article
Leave a Comment