बहन का बांके से गला काट झोले में सिर रखकर थाने पहुंचा भाई, प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी

Rohit Kumar
2 Min Read

गोंडा। प्रेम प्रसंग की आशंका में एक भाई ने अपनी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे घर के भीतर हुई हत्या की इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

खून के रिश्ते के कत्ल की यह वारदात गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरवा गांव की है। गांव के रहने वाला कलीम का अपनी बहन सजरुलनिशा (16) का किसी युवक से के प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी शक के आधार पर सलीम ने बुधवार की रात शाजरुनिशा (16)पुत्री सलीम को फटकार लगाई थी। इसी बात को लेकर भाई बहन के बीच विवाद हो गया। बहन के सवाल जवाब से आक्रोशित कलीम ने घर में रखे गंड़ासे से शाजरुनिशा के गर्दन पर वार कर दिया और गला काटकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

इस वारदात से कलीम के परिवार में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर उसके के घर पहुंचे तो युवती की लाश देखकर सिहर उठे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ मुन्ना उपाध्याय, एसओ चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वारदात की जानकारी ली।

इस मामले में आरोपी कलीम की मां तस्लीमा ने बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि युवती के शव का पंचनामा कराने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और इससे पूछताछ की जा रही है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment