बच्चों के विवाद में जेठ ने बहु को मारी गोली, पहले भी तान चुका था रिवाल्वर

Rohit Kumar
1 Min Read

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बच्चों के खेलने को लेकर मामूली विवाद के चलते जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर गोलियां चला दीं। एक के बाद एक कर तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें दो फायर तो मिस हो गए, लेकिन एक गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक दबंग जेठ ने तीन गोली चलाईं, जिसमें दो गोली मिस हो गई। एक गोली बहू सोनम की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने महिला के बयान लिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment