नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

आगरा। हैंडीक्राफ्ट शोरूम संचालक के खिलाफ महिला ने शिकायत की है। आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर पांच साल से उसका उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया मामला लेने-देन का प्रतीत होता है। महिला दारोगा को जांच दी गई है। शोरूम मालिक और महिला के पति के बीच रुपयों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पति के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट भी जारी हैं।

Share This Article
Leave a Comment