एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खामी, 12 मिनट में ही वापस लौटी फ्लाइट

Rohit Kumar
1 Min Read

तकनीकी समस्या के चलते मुंबई कालीकट सेक्टर से संचालित एयर इंडिया 581 फ्लाइट सुबह उड़ान नहीं भर सकी। बताया जा रहा है कि सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद विमान में तकनीकी समस्या पाई गई जिसके बाद 6.25 बजे उसे वापस लाना पड़ा। हालांकि, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या दूर कर दी गई लेकिन विमान के उड़ान भरने में तीन घंटे की देरी हो गई। विमान में 110 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया सुरक्षा के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, इसलिए विमान को फिर से संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले गहन जांच की गई।

Share This Article
Leave a Comment