परमार्थ घाट में बुजुर्ग गंगा में डूबा, राजस्थान से ऋषिकेश परिवार के साथ आया था घूमने

Rohit Kumar
1 Min Read

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर स्नान करते हुए रविवार को राजस्थान का बुजुर्ग गंगा में बह गया। आनन फानन लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान शुरू कर दिया है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि हंसराज खुराना (80) राजस्थान के जयपुर के आदर्श नगर के रहने वाले थे। वे सुबह घाट पर नहाने आए थे, लेकिन अचानक वे तेज बहाव में बह गए। उनकी खोज की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment