12 साल की मासूम के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

दिल्ली। कंझावला इलाके में पिता की बीमारी ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के बहाने मासूम को अपने घर बुलाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम का पिता पिछले काफी समय से बीमार है। वारदात के बाद मंगलवार को पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस ने मासूम बच्ची का मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शरीफ (52) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही।

Share This Article
Leave a Comment